धोरैया में सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद मनाने की अपील

Banka News : बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर धोरैया थाना परिसर में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की अहम बैठक हुई. बैठक में असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और सोशल मीडिया पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्णय लिया गया.

धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट

धोरैया थाना परिसर में बकरीद पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता इंद्रजीत बैठा ने की. बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और दोनों समुदायों के लोगों ने हिस्सा लेकर आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का संकल्प लिया.

पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने कहा कि बकरीद मुस्लिम समुदाय का महत्वपूर्ण पर्व है और इसे शांति व सामाजिक सद्भाव के वातावरण में मनाना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.उन्होंने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी. असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी.

सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की अपील

बैठक में मौजूद श्रीनिवास कुमार सिंह ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट को साझा नहीं करने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके.उन्होंने आम लोगों से प्रशासन का सहयोग करने का भी आग्रह किया.

कुर्बानी के बाद साफ-सफाई रखने की अपील

प्रभारी थानाध्यक्ष सुरज कुमार वैभव ने कुर्बानी के बाद अपशिष्ट को इधर-उधर नहीं फेंकने की अपील की. उन्होंने कहा कि स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है.बैठक में कुरमा में नमाज के दौरान बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग भी प्रशासन के समक्ष रखी गई.

जनप्रतिनिधि और समाजसेवी रहे मौजूद

बैठक में जिला परिषद सदस्य रफीक आलम, मुखिया अमरेंद्र कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मो अनवर, मो हाशिम, परवेज अख्तर, मनोज यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गिरीश पासवान, भाजपा जिला मंत्री गणेश कुमार गुंजन, आकाश सिंह, शहादत हुसैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >