गोपडीह जाने वाली पक्की सड़क हुई जजर्र, बढ़ी दुर्घटना की आशंका

पिछले वर्ष इस सड़क को बनाने का कार्य शुरू किया गया था. गांव में पीसीसी सड़क भी बनाया गया. पीचिंग वाला का लंबित रह गया.

चांदन (बांका) से अमरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट :

चांदन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बिरनियां पंचायत की गोपडीह गांव जाने वाली पक्की सड़क जर्जर हो गयी हैं. जिससे दुर्घटना की आशंका प्रबल हो रही है. जर्जर सड़क पर जगह-जगह बने छोटे-बड़े गड्ढों से होकर लोग हिचकोले खाते हुए सफर करने को विवश हैं.

मरम्मती नहीं होने से लोग परेशान

जर्जर हो चुके गोपडीह पथ की मरम्मती नहीं होने से क्षेत्र के लोग परेशान हैं. क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों के प्रति लोगों में असंतोष है.

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्माण

पाण्डेयडीह-लाहावन मुख्य सड़क से गोपडीह जाने का सम्पर्क पथ मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनाया गया था. जो काफी जर्जर हो चुकी है. क्षेत्र के लोग जर्जर सड़क पर प्रतिदिन आवागमन करने को विवश हैं. ग्रामीणों ने बताया गया कि पिछले वर्ष इस सड़क को बनाने का कार्य शुरू किया गया था. गांव में पीसीसी सड़क भी बनाया गया. लेकिन पीचिंग वाला का लंबित रह गया. पहले के संवेदक द्वारा रोड तो बनाया गया लेकिन सम्पर्क पथ पर जोड़ने का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया, जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया.

ग्रामीणों ने बताई समस्या

इस संबंध में ग्रामीण डॉ सुनील राय, चतुर्भुज यादव, गोरीशंकर यादव. हरेंद्र राय आदि ने बताया कि संवेदक द्वारा पीसीसी का कार्य तो किया गया, लेकिन पीचिंग का कार्य बहानाबाजी कर लंबित रख दिया गया. जिसकी स्थिति जस की तस बनी हुई है. लोग जर्जर पथ से होकर जान जोखिम में रखकर सफर करने को मजबूर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >