मंदार तराई के समीप नाले में गिरकर यात्री हो रहे चोटिल

हादसे की बनी रहती है आशंका

बौंसी. महाराणा से मंदार होते हुए सबलपुर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे बना गहरा गड्ढा यात्रियों, सैलानियों और आम राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. मंदार तराई में यात्री शेड के ठीक बगल में नाला का ढक्कन टूट जाने के कारण वहां बड़ा सा गड्ढा हो गया है. दिनभर यहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है. रात के समय दिखाई नहीं देने के कारण कई लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं. पिछले दिनों इसमें एक मवेशी के गिर जाने पर भारी परेशानी हुई थी. स्थानीय दुकानदारों और अन्य लोगों की मदद से मवेशी को निकाला गया था. यहां बुधवार को दूर-दराज से घूमने आये और बाबा धाम से पूजा कर मंदार भ्रमण को आये कांवरियों ने बताया कि आज भी कई व्यक्ति इस गड्ढे में गिरने से बचे हैं. हालांकि दिन के समय तो यह दिख जाता है, लेकिन रात के समय इसका पता नहीं चलता और लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं. स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि नगर पंचायत के साथ-साथ पर्यटन विभाग व स्थानीय प्रशासन के द्वारा अगर इस ओर ध्यान दिया जाए, तो टूटे हुए नाले के ढक्कन की मरम्मत हो सकती है. इसके बाद कोई भी व्यक्ति यहां गिरकर चोटिल नहीं होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >