मशाल कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने लिया भाग

मशाल कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने लिया भाग

फुल्लीडुमर.प्लस टू उच्च विद्यालय बालादेव ईटहरी खेल मैदान प्रांगण में विहार सरकार शिक्षा विभाग द्वारा खेल प्रतिभा खोज योजना के तहत मशाल कार्यक्रम आयोजित हुआ. जिसमें बीआरसी फुल्लीडुमर के अंतर्गत कुल 11 संकुल के बालक व बालिका विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया. 5 से 8 जूलाई तक चलने वाला इस कार्यक्रम में कबड्डी, वालीबॉल, एथलेटिक्स, साइकिल रेस, फुटबाल आदि प्रतियोगिता आयोजित होगी. प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को शिल्ड व मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा. शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख गौतम प्रकाश व विशिष्ट अतिथि उप प्रमुख वेणी शंकर यादव ने किया. इस मौके पर बीइओ मनोज प्रभाकर, एमडीएम प्रभारी दीपक कुमार, खेल शिक्षक चंदन कुमार चौधरी, विजय शेखर आजाद, आयुष कुमार, निरंजन कुमार निराला, मनीष कुमार, माधवी कुमारी, आवंती कुमारी, सुषमा कुमारी, किरन राय व कमला कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >