प्रभात खबर इम्पैक्ट : पंजवारा-रणगांव मार्ग पर बदला गया खतरनाक हाईटेंशन तार, टला हादसे का खतरा

पंजवारा-रणगांव मुख्य मार्ग पर मौत का खतरा टल गया है. प्रभात खबर में खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली विभाग ने खतरनाक हाईटेंशन तारों को नए खंभों और तारों से बदल दिया है. ग्रामीणों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए मीडिया का आभार व्यक्त किया है.

बांका : पंजवारा-रणगांव मुख्य मार्ग पर लोगों के सिर पर मंडरा रहा हादसे का खतरा आखिरकार टल गया है. प्रभात खबर में सड़क के ऊपर झूल रहे खतरनाक बिजली तार की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई की. विभाग ने सड़क के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार को बदलने का काम शुरू कर दिया है.

नए पोल और तार से सुधारी गयी व्यवस्था

खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया. इसके बाद मार्ग पर नए बिजली पोल लगाने और नए तार खींचने का काम शुरू किया गया. इससे सड़क से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा कम हुआ है.

नीचे लटक रहे तार से बना था खतरा

ग्रामीणों के अनुसार, पहले बिजली के तार काफी नीचे लटक रहे थे. इससे सड़क से गुजरने वाले वाहनों और लोगों के लिए हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती थी. हवा और बारिश के दौरान खतरा और बढ़ जाता था. अब नए पोल और तार लगाए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है.

ग्रामीणों ने प्रभात खबर का जताया आभार

स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रभात खबर का आभार जताया. ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते विभाग की ओर से कार्रवाई होने से किसी बड़े हादसे की आशंका टल गयी. लोगों ने उम्मीद जतायी कि बिजली विभाग आगे भी ऐसे खतरनाक स्थानों की नियमित निगरानी करेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौरव कश्यप

गौरव कश्यप प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पंजवारा (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >