सड़क दुर्घटना में पंचायत समिति सदस्य जख्मी, रेफर

अमरपुर-शाहकुंड पथ पर चिरैया गांव के समीप हादसा

अमरपुर. अमरपुर-शाहकुंड पथ पर चिरैया गांव के समीप मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में लक्ष्मीपुर चिरैया पंचायत के पंसस गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार धीमड़ा गांव निवासी व पंचायत समिति सदस्य इन्तेसार बाइक से भागलपुर गये थे. जहां से वह देर रात अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान चिरैया गांव के समीप अचानक बीच सड़क पर एक कुत्ता दौड़ गया. उसे बचाने में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी. इससे बाइक सवार पंसस जख्मी हो गया. उन्होंने किसी तरह घटना की सूचना अपने परिजनों को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों की मदद से जख्मी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. जहां डॉ ज्योति भारती ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >