हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन, आधा दर्जन पत्रकार सम्मानित

प्रखंड में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित करना तथा समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना था.

बौसी, (बांका ) से संजीव पाठक की रिपोर्ट :

प्रखंड क्षेत्र में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर स्थानीय एम के पब्लिक स्कूल परिसर में पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित करना तथा समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना था.समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक राजीव उर्फ राजू सिंह ने की. प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन पत्रकारों को मोमेंटो, अंगवस्त्र एवं आकर्षक उपहार प्रदान कर सम्मानित किया. सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने पत्रकारों के कार्यों की सराहना करते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक राजीव उर्फ राजू सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है. वह निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ जनहित के मुद्दों को सामने लाकर समाज और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करता है.

वर्तमान दौर में पत्रकारों की और भी बढ़ गयी है जिम्मेवारी :

उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है. ऐसे में उनके योगदान को सम्मानित करना समाज का कर्तव्य है. उन्होंने सभी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

समारोह में रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. ऋषिकेश सिन्हा, भाजपा नेता सुमन सौरभ मौर्य, पेट्रोल पंप संचालक शारदा रंजन झा, व्यवसायी किशोर मंडल, विद्यालय के प्रधानाचार्य निजात खान, सोशल मिडिया संचालक निर्मल झा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. सभी अतिथियों ने पत्रकारों को सम्मानित किए जाने की पहल की सराहना की और कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं.

कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण रहा. सम्मानित पत्रकारों ने भी इस सम्मान के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.मंच संचालन शिक्षिका रेणु दत्ता ने किया. इस मौके पर शिक्षिका ब्यूटी कुमार, प्रियंका, नेहा कुमारी, रजनी कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >