बांका के सदर अस्पताल में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी ओपीडी, 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

Banka Health Update : अगर आप मंगलवार को सदर अस्पताल में इलाज कराने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक का पूरा रोस्टर जारी कर दिया है, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके.

बांका से नवनीत कुमार की रिपोर्ट

सदर अस्पताल बांका में मंगलवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक दो पालियों में ओपीडी संचालित होगी. वहीं इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी. अस्पताल प्रशासन ने विभिन्न विभागों के डॉक्टरों की ड्यूटी तय कर दी है, ताकि मरीजों को इलाज के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो. अस्पताल में मेडिसिन, महिला, शिशु, सर्जरी, नेत्र, ईएनटी, दंत और फिजियोथरेपी सहित कई विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे.

दो पालियों में चलेगी ओपीडी सेवा

सदर अस्पताल की पहली ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी, जबकि दूसरी ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से समय पर पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की है ताकि उन्हें इलाज के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़े.

मेडिसिन और महिला ओपीडी में रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

पहली ओपीडी में डॉ महेंद्र कुमार और डॉ विकास कुमार रजक मरीजों की जांच करेंगे. वहीं महिला ओपीडी में डॉ अमृता प्रीतम और डॉ असफिया फातमा महिला मरीजों का इलाज करेंगी.

सर्जरी ओपीडी में डॉ अपूर्वा कुमार अपनी सेवा देंगे.

बच्चों के इलाज के लिए पीडिया ओपीडी में विशेष व्यवस्था

पीडिया ओपीडी में डॉ प्रिया रानी बच्चों की जांच और इलाज करेंगी. इस विभाग में नवजात शिशुओं से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों की स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज बिना भर्ती किए किया जाता है. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि बच्चों के लिए आवश्यक दवाओं और जांच की भी व्यवस्था की गई है.

24 घंटे चालू रहेगी इमरजेंसी सेवा

अस्पताल में इमरजेंसी सेवा लगातार 24 घंटे जारी रहेगी. रोस्टर के अनुसार पहली पाली में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ सुरज कुमार ड्यूटी पर रहेंगे. दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ कुमार मयंक मरीजों को देखेंगे. वहीं तीसरी पाली में रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ एजाज मसीह अपनी सेवा देंगे.

एसएनसीयू, नेत्र और ईएनटी विभाग में भी डॉक्टर तैनात

एसएनसीयू में डॉ प्रिया रानी और डॉ जितेंद्र कुमार सुबह से रात 8 बजे तक मौजूद रहेंगे. इसके बाद रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ जितेंद्र कुमार ड्यूटी पर रहेंगे. नेत्र विभाग में डॉ गुंजन कुमार, डॉ उमेश कुमार और डॉ अंकित कुमार मरीजों को देखेंगे. वहीं ईएनटी विभाग में डॉ गजनफर अली तैनात रहेंगे.

दंत, फिजियोथरेपी और ब्लड सेंटर में भी मिलेगी सुविधा

दंत चिकित्सा विभाग में डॉ मनोज कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. फिजियोथरेपी विभाग में डॉ मणिशंकर और डॉ वकार मुस्तफा मौजूद रहेंगे. ब्लड सेंटर में जरूरतमंदों के लिए डॉ उस्मान गनी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

बेहोशी चिकित्सक के रूप में डॉ कुमार शैलेश और डॉ प्रीतम कुमार अपनी सेवा देंगे.

अस्पताल प्रशासन ने की पूरी तैयारी

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं. डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >