सदर अस्पताल में आज 17 डॉक्टर देंगे सेवा, महिला ओपीडी में दो महिला चिकित्सक रहेंगी तैनात

सदर अस्पताल बांका में सोमवार को मरीजों की सुविधा के लिए 17 चिकित्सकों की तैनाती की गयी है. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी Duty List के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक दो पालियों में ओपीडी सेवा संचालित होगी. महिला मरीजों के लिए दो महिला चिकित्सक भी उपलब्ध रहेंगी.

बाका से विभांशु की रिपोर्ट :

सदर अस्पताल में पहली पाली की ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी. सामान्य ओपीडी में डॉ. सुनील कुमार चौधरी और डॉ. दिलीप कुमार मरीजों की जांच और इलाज करेंगे.

महिला ओपीडी में डॉ. मलकाय नायाब जहां और डॉ. अस्फिया फातमा महिला मरीजों का इलाज करेंगी. वहीं सर्जरी विभाग में डॉ. अहमद रजा और डॉ. सूरज कुमार अपनी सेवा देंगे.अर्थो और Emergency सेवा में डॉ. दिनेश कुमार मौजूद रहेंगे. शिशु रोग विभाग में डॉ. दिनेश कुमार और डॉ. बालकृष्ण चौधरी बच्चों का इलाज करेंगे.नेत्र विभाग में डॉ. धर्मवीर भारती, डॉ. गुंजन कुमार, उमेश कुमार और अंकित कुमार मरीजों की जांच करेंगे. ईएनटी विभाग में डॉ. गजनफर अली तथा दंत चिकित्सा विभाग में डॉ. मनोज कुमार अपनी सेवा देंगे.इसके अलावा फिजियोथरेपी विभाग में डॉ. मणिशंकर और डॉ. वकार मुस्तफा मरीजों के इलाज के लिए मौजूद रहेंगे. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से तय समय पर पहुंचकर ओपीडी सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >