रजौन (बांका) से पीयूष कुमार की रिपोर्ट :
बांका जिले के रजौन स्थित डीएन सिंह महाविद्यालय ने यूजी सेमेस्टर 05 सत्र 2023-27 के छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. प्रभारी प्राचार्य डॉ महेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इंटर्नशिप के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा. जिन छात्रों ने परीक्षा प्रपत्र भर दिया है, उन्हें जल्द से जल्द इंटर्नशिप रजिस्ट्रेशन भी पूरा करना होगा.पंजीयन नहीं कराया तो अटक सकता है रिजल्ट
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार यूजी सेमेस्टर 05 के सभी छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप प्रक्रिया से जोड़ना जरूरी है. ऐसे में ऑनलाइन पंजीयन नहीं कराने वाले विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम प्रकाशित नहीं हो सकेगा.कॉलेज द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि छात्र-छात्राएं समय रहते रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.
डीएन सिंह महाविद्यालय ने जारी किया नोटिस
डीएन सिंह महाविद्यालय भूसिया रजौन के प्रभारी प्राचार्य डॉ महेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सत्र 2023-27 के जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भर दिया है, वे इंटर्नशिप के लिए ऑनलाइन पंजीयन अवश्य कराएं.उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया विश्वविद्यालय स्तर पर अनिवार्य की गयी है और इसके बिना छात्रों का रिजल्ट रोका जा सकता है.छात्रों से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की अपील
कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करें. इससे तकनीकी दिक्कतों और अन्य समस्याओं से बचा जा सकेगा.इस सूचना के बाद विद्यार्थियों के बीच इंटर्नशिप रजिस्ट्रेशन को लेकर हलचल बढ़ गई है और छात्र जरूरी दस्तावेजों के साथ प्रक्रिया पूरी करने में जुट गए हैं.
