फाइनेंस कर्मी से चार बदमाशाें ने हथियार का भय दिखाकर लूटे एक लाख 62 हजार रुपये, प्राथमिकी

फाइनेंस कर्मी से चार बदमाशाें ने हथियार का भय दिखाकर लूटे एक लाख 62 हजार रुपये, प्राथमिकी

प्रतिनिधि बाराहाट. समस्ता फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के कर्मी से बुधवार को पुनसिया विजयहाट चौक व पुनसिया के बीच पूर्व से घात लगाये चार अज्ञात बदमाश ने हथियार का भय दिखाकर एक लाख 62 हजार 448 रुपये नकदी लूट लिये. गुरुवार को बाराहाट थाना में पीड़ित अनिल कुमार ने लिखित आवेदन देकर चार हथियारबंद बदमाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित कर्मी ने आवेदन में बताया कि बुधवार को पटवा से सेंटर पर मिटिंग कर बाइक से शाम छह बजे ब्रांच लौटने के दौरान पुनसिया चौक के सीएसपी में पैसा जमा करने जा रहे थे. इसी दौरान विजयहाट चौक तथा पुनसिया के बीच स्थित एक पुल के सामने चार अज्ञात बदमाशों ने घेर नकदी लूट लिया. थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की छानबीन आरंभ शुरू कर दी गयी है. जल्द ही घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कर ली जायेगी. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >