प्रखंड के सभी बीएलओ को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

प्रखंड कार्यालय स्थित बहुउद्देशीय भवन धोरैया में शनिवार को प्रखंड के सभी बीएलओ को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया.

धोरैया. प्रखंड कार्यालय स्थित बहुउद्देशीय भवन धोरैया में शनिवार को प्रखंड के सभी बीएलओ को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. दिल्ली से प्रशिक्षण प्राप्त एएलएमटी मतदान केंद्र पदाधिकारी द्वारा सभी बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन वरीय प्रभारी सह डीसीएलआर वंदना सिन्हा की अध्यक्षता में आहूत की गयी. मौके पर बीडीओ रश्मि भारती, अधिसूचित बीडीओ अरविंद कुमार मौजूद रहे. इसमें बीएलओ को उनके कर्तव्य एवं दायित्व के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. ऑनलाइन प्रविष्टि 6, 7, 8 किस प्रकार करना है, इसके बारे में बताया गया. ऑनलाइन आवेदन को स्वीकृत और अस्वीकृत करने के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. वहीं रोल प्ले के माध्यम से प्रपत्र भरकर प्रस्तुतीकरण कराया गया. आयोजित प्रशिक्षण में 92 बीएलओ ने भाग लिया. बताया गया कि दूसरे बैच का प्रशिक्षण आगामी 13 मई को होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >