बेलहर. थाना क्षेत्र के हथिया गांव से पुलिस ने दस लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. पुअनि वीरेंद्र कुमार ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में बताया कि गुप्त सूचना मिली की हथिया गांव निवासी रघुवीर कुमार अपने ही घर में शराब की बिक्री कर रहा है. सूचना की पुष्टि के लिए जब पुलिस उसके घर की छापामारी करने के लिए पहुंचा तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा. जिसे पुलिस ने पकड़ लिया. जो रघुवीर कुमार था. उसके घर की तलाशी ली गई तो कुल 10 लीटर देसी महुआ शराब मिली. इसके बाद गिरफ्तार रघुवीर कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
