भोजलचक गांव में वृद्धा का हाथ बांध व सिर पर प्रहार कर की हत्या

रजौन थाना क्षेत्र के भोजलचक ग्राम निवासी जाह्नवी देवी (85) की नृशंस हत्या कर दी गयी है. वृद्धा का दोनों हाथ बांधकर एवं सिर कुचलकर घटना को अंजाम दिया गया है.

मामला संदेहास्पद, कई तरह के लगाए जा रहे कयास, पुलिस कर रही जांच

बांका/रजौन. रजौन थाना क्षेत्र के भोजलचक ग्राम निवासी जाह्नवी देवी (85) की नृशंस हत्या कर दी गयी है. वृद्धा का दोनों हाथ बांधकर एवं सिर कुचलकर घटना को अंजाम दिया गया है. ग्रामीणों के अनुसार, मृतका के गले में भी साड़ी का फंदा लपेटा हुआ था. हाथ दोनों रस्सी से बांधा था और सिर के पिछले हिस्से में गहरे जख्म के निशान थे. घटना गत शुक्रवार की रात की बतायी जा रही है. शनिवार की सुबह लोगो को इसकी जानकारी तब मिली जब दिन में काफी देर तक उक्त वृद्ध महिला अपने गोतिया व परिवार के घर की ओर नहीं गयी. बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की तरह सुबह अपने गोतिया राजेंद्र झा के घर चाय पीने नहीं पहुंची तो उन्होंने अपनी नतनी को भेजा कि जाकर देखो कि नानी आज क्यूं नहीं आयी है, इसके बाद वह जब घर गयी तो उसने देखा कि कि वृद्धा जमीन पर लेटी चादर से ढकी हुई है. बच्ची ने जब चादर हटाया तो वह जोर जोर से चिल्लाने लगी और भागकर पूरी कहानी घरवाले को बतायी. इधर ग्रामीणों में यह बात आग की तरह फैल गयी और ग्रामीणों की भीड़ देखते ही देखते वहां जुट गई. इसी बीच रजौन पुलिस को मामले से अगवत कराया गया.

इधर घटना की जानकारी मिलने पर रजौन थाना के एसआइ मुकेश कुमार व शुभम कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी. मौके पर पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया है. रजौन पुलिस का कहना है कि वृद्धा की हत्या की गयी है, लेकिन जिस तरह से दोनों हाथ बांधकर पीछे सिर पर प्रहार किया गया है. घटना कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. फिलहाल पुलिस अभी हत्या मानकर चल रही है, लेकिन महिला की इस तरीके से हुई हत्या अपने आप में सवाल खड़ा कर रहा है. घटना के बाद फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड टीम ने भी घटना स्थल पहुंचकर मामले में जांच पड़ताल की. मृतका के पति सरगुन झा पहले ही दुनिया छोड़ गए है. मृतका के दो पुत्र अपने पत्नी और बच्चों के साथ बाहर रहकर प्राइवेट जीवन यापन करते है. इधर इस घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही है. हालांकि रजौन पुलिस फिलहाल हत्या मानकर छानबीन कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा.

वृद्धा की हत्या के मामले में पुलिस सभी बिंदुओं पर बारिकी से जांच कर रही है. हत्या किस कारण से हुई है, मामले का पता लगाया जा रहा है. मामला संगीन है. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

इंद्रजीत बैठा, एसडीपीओ, बौंसी

B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >