अवैध उगाही मामले में अधिकारी ने की जांच

प्रखंड क्षेत्र के डटवाटी गांव में जमीन सर्वे के नाम पर अवैध उगाही मामले में गुरुवार को सर्वे अधिकारी रोहन कुमार ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की

अमरपुर.

प्रखंड क्षेत्र के डटवाटी गांव में जमीन सर्वे के नाम पर अवैध उगाही मामले में गुरुवार को सर्वे अधिकारी रोहन कुमार ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की. इस दौरान उन्होंने मामले को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की. इस दौरान ग्रामीणों ने जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति का आरोप लगाया. ग्रामीण मो मनीर, अबरुद्दीन, कलाम, बीबी लाडली, गौस, समीर, बीबी सजदा आदि ने कहा कि जांच अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मी का बचाव कर रहे हैं. कहा कि विगत दिनों गांव में जमीन सर्वे करने आये अमीन जितेंद्र कुमार द्वारा प्रति किसानों से पांच सौ रुपये लिया गया है. जांच अधिकारी ने अपने कुछ चेहते लोगों के बयान को अपने मोबाइल में कैद कर लिया है. जबकि पीड़ितों की कोई बात नही सुनी गयी. पीड़ित ग्रामीणों ने कहा कि मामले की शिकायत वरीय पदाधिकारी से की जायेगी. उधर सर्वे अधिकारी ने बताया है कि जांच के दौरान ग्रामीणों ने अवैध उगाही से साफ इंकार किया है. एसडीएम राजकुमार ने बताया है कि मामला संज्ञान में आया है. मामले की निष्पक्ष जांच करायी जाएगी. जांच में अवैध उगाही का मामला सही पाए जाने पर दोषी कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >