नवनिर्मित जलमीनार में फटी टंकी चढ़ाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

कटोरिया प्रखंड के डोमसरणी पंचायत अंतर्गत दर्वेपट्टी गांव में पीएचइडी द्वारा नवनिर्मित जलमीनार में फटी हुई टंकी लगाने का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया है.

कटोरिया. कटोरिया प्रखंड के डोमसरणी पंचायत अंतर्गत दर्वेपट्टी गांव में पीएचइडी द्वारा नवनिर्मित जलमीनार में फटी हुई टंकी लगाने का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया है. जलमीनार के ऊपर टंकी चढ़ाने के दौरान ही स्थानीय ग्रामीणों ने टंकी का ऊपरी हिस्सा फटा हुआ देखकर नया टंकी लगाने की मांग भी की. ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक के कर्मियों द्वारा जबरन फटी हुई टंकी ही जलमीनार के ऊपर चढ़ा दिया गया. ग्रामीणों ने पीएचइडी के वरीय अधिकारियों से जलमीनार में नया टंकी लगवाने की मांग की है. मांग करने वालों में हरिहर तांती, रमेश तांती, कामेश्वर मांझी, सुधीर सिंहा, सतमोहन तांती, नरेश तांती, अमित सिंहा, गुल्लु राय, मनोहर मांझी, सुशील तांती, शालीग्राम तांती आदि शामिल हैं. विदित हो कि हर घर नल का जल योजना के तहत दर्वेपट्टी गांव में जलमीनार बनाया गया है. वाटर सप्लाई के लिए घर-घर कनेक्शन भी दिया गया है. लेकिन जलापूर्ति को लेकर जबरन लगाए गए फटी टंकी का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >