ढाका मोड़ कौशल विकास केंद्र में चार मंजिला इमारत से गिरकर 19 वर्षीय छात्रा की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बाराहाट (बांका) से अजय कुमार झा की रिपोर्ट Nursing Training Accident: बाराहाट थाना क्षेत्र के ढाका मोड़ स्थित कौशल विकास केंद्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां चार मंजिला इमारत से गिरकर 19 वर्षीय छात्रा करिश्मा कुमारी की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचगई. पुलिस ने मामले […]

बाराहाट (बांका) से अजय कुमार झा की रिपोर्ट

Nursing Training Accident: बाराहाट थाना क्षेत्र के ढाका मोड़ स्थित कौशल विकास केंद्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां चार मंजिला इमारत से गिरकर 19 वर्षीय छात्रा करिश्मा कुमारी की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचगई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हर पहलू को गंभीरता से खंगाला जा रहा है.

छत पर कपड़े सुखाने के दौरान छात्रा गिरी

मृतका की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के नवादा अलीपुर गांव निवासी करिश्मा कुमारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, वह पिछले चार महीनों से ढाका मोड़ स्थित कौशल विकास केंद्र में नर्सिंग का प्रशिक्षण ले रही थी. परिजनों ने बताया कि वह दो दिन पहले ही घर से वापस प्रशिक्षण केंद्र लौटी थी.

सुबह के समय वह दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर छत पर कपड़े सुखाने गई थी. इसी दौरान अचानक वह चार मंजिला इमारत से नीचे गिर गई. गिरने की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोग दौड़े और गंभीर हालत में उसे तुरंत बाराहाट अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मेधावी छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन अस्पताल पहुंचे और वहां कोहराम मचगया. मृतका के भाई ललन कुमार ने बताया कि करिश्मा पढ़ाई में बेहद मेधावी थी और नर्सिंग प्रशिक्षण के लिए पूरी लगन से मेहनत कर रही थी.

परिजनों ने किसी तरह की बीमारी या मानसिक दबाव की बात से इनकार किया है. अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है.

पुलिस जांच में जुटी, कई सवाल अब भी अनसुलझे

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया.थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि यह मामला गंभीर है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह हादसा था, लापरवाही का परिणाम था या इसके पीछे कोई अन्य कारण. मोबाइल कॉल डिटेल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है.

प्रशिक्षण केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस दर्दनाक घटना के बाद कौशल विकास केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. चार मंजिला भवन में सुरक्षा मानकों और छत की संरचना को लेकर भी स्थानीय लोग चिंता जता रहे हैं.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.

Also Read : बांका में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या मामले में पति और सास को उम्रकैद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AMIT KR SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >