बांका /रजौन. स्थानीय डीएन सिंह महाविद्यालय के एनएसएस इकाई के तत्वावधान में चलाये जा रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान शुक्रवार को साफ-सफाई अभियान चलाया गया. स्वयंसेवक कॉलेज परिसर से निकलकर सलखुचक गांव पहुंचे जहां साफ-सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया. इस दौरान एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डा. राजीव रंजन सिंह, डा. अनिल कुमार राव, प्रोफेसर गंगाधर सिंह, ज्योतिष प्रसाद सिंह, डा. अरुण कुमार सिंह, सागर कुमार, मुनेश्वर यादव के अलावा स्वयंसेवक तुलसी, काजल, निशा, कल्पना, राखी, खुशी, सोनी, अभिषेक, अंशु, सुधीर, राजेश, रूपेश, आदि मौजूद थे. वहीं कार्यक्रम पदाधिकारी डा. राजीव रंजन सिंह ने स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
