बांका. महिला थाना के पुलिस पदाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाया. इस संबंध में थानाध्यक्ष जया भारती ने बताया कि बाराहाट थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी भरत भूषण, सुनीता देवी एवं भानुप्रिया के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज है. प्राथमिकी के बाद से उक्त तीनों अभियुक्त फरार चल रहा है. गत दिनों उक्त अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय के द्वारा इश्तेहार जारी किया गया है. जिसे रविवार को उक्त अभियुक्त के घर पर चिपकाया गया और समय सीमा के अंदर सभी को हाजिर होने की बात कही गयी है. अगर समय सीमा के अंदर हाजिर नहीं हुआ, तो न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
फरार चल रहे अभियुक्त के घर पर चिपकाया इश्तेहार
महिला थाना के पुलिस पदाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाया.
