कटोरिया से नवजात शिशु का हुआ रेस्क्यू

कटोरिया थाना क्षेत्र से एक नवजात शिशु को चाइल्ड हेल्पलाइन बांका की टीम ने रेस्क्यू किया

बांका: कटोरिया थाना क्षेत्र से एक नवजात शिशु को चाइल्ड हेल्पलाइन बांका की टीम ने रेस्क्यू किया. शिशु को उपचार के लिए कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. चिकित्सकीय जांच के उपरांत शिशु को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल के एसएनसीयू में रेफर कर दिया गया. बताया गया कि चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस से रात में ही शिशु को कटोरिया से लाकर बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने बताया कि शिशु की स्थिति सामान्य है, किंतु कुछ समय तक एसएनसीयू में निगरानी में रखा जाना आवश्यक है. जिला बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक ने बताया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कई बार लोग अनचाहे बच्चों को छोड़ देते हैं या फेंक देते हैं, जिससे बच्चों को गंभीर शारीरिक और मानसिक नुकसान होता है. उन्होंने अपील की कि ऐसे बच्चों को फेंकने की बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में स्थित ‘पालना’ या अधिकृत दत्तक ग्रहण संस्थान में सुरक्षित रूप से छोड़ें. यदि किसी को फेंके गए बच्चे की जानकारी मिले तो वह तत्काल 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) या 112 नंबर पर सूचना दें ताकि समय पर बच्चे की जान बचायी जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >