शंभुगंज. प्रखंड कार्यालय स्थित लोहिया स्वच्छ बिहार मिशन कार्यालय में गुरुवार का नये प्रखंड समन्वयक के रूप में मनीष कुमार दुबे ने योगदान किया. प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक व कार्यपालक सहायक द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया. योगदान देने के बाद नये प्रखंड समन्वयक मनीष कुमार दुबे ने बताया कि स्वच्छता के लिए कार्यक्रम सरकार द्वारा चलाया जा रहा है. उस कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जायेगा. मौके पर कार्यपालक सहायक एलएसबीए सुमन कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक अभिनेश भगत, तपन कुमार, मिथिलेश कुमार, रुपेश कुमार, लक्ष्मीकांत यादव, बबुआ कुमार दास, गौहर, निरज कुमार, सनोज कुमार, सलेश कुमार, रंजीत यादव सहित अन्य मौजूद थे.
शंभुगंज में नये प्रखंड समन्वयक ने दिया योगदान
शंभुगंज में नये प्रखंड समन्वयक ने दिया योगदान
