भागलपुर में प्रधानमंत्री सभा के लिए एनडीए नेताओं ने झोंकी ताकत, कार्यक्रम आज

भागलपुर में प्रधानमंत्री सभा के लिए एनडीए नेताओं ने झोंकी ताकत, कार्यक्रम आज

मंत्री, सांसद, विधायक से लेकर पार्टी नेताओं ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर बांटा आमंत्रण पत्र फोटो- पंजवारा में कार्यक्रम चलाते पूर्व मंत्री सह बांका विधायक, बेलहर में कार्यकर्ताओं के साथ रंजीत यादव बांका. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भागलपुर में सोमवार को किसान सभा आयोजित है. इस निमित्त रविवार को एनडीए के सभी घटक दलों ने कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी. जिला के प्रभारी मंत्री सह खेल मंत्री सरेंद्र मेहता, सूबे के भवन निर्माण मंत्री सह अमरपुर विधायक जयंत राज, सांसद गिरिधारी यादव, बांका विधायक रामनारायण मंडल, बेलहर विधायक मनोज यादव, कटोरिया विधायक डाॅ. निक्की हेम्ब्रम सहित अन्य नेताओं ने जगह-जगह जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों के बीच आमंत्रण पत्र वितरित किये. साथ ही प्रधानमंत्री की सभा में अधिक से अधिक संख्या में जाने की अपील की. ज्ञात हो कि बांका से 50 हजार लोगों को ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. देखना होगा कि सभा में यहां से अनुमानित कितने लोग जाते हैं. बाराहाट प्रखंड के पंजवारा में पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल ने पंजवारा के भाजपा कार्यकर्ता के साथ आमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया. पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के करोड़ों किसानों को अंग की धरती भागलपुर से सम्मान देने आ रहे हैं. इस कार्यक्रम के जरिये बिहार में कई विकास योजनाओं की भी शुरुआत की जायेगी. बूथों पर आमजनों के लिए वाहन की सुविधा देने की बात कही. इस मौके पर पार्टी उपाध्यक्ष सुभाष साह, ढुलढुल सिंह, अमरकांत जायसवाल, उज्ज्वल सिन्हा, रासमोहन ठाकुर, सुनील सिंह, निरंजन यादव, विजय भगत, आनंद शंकर झा, उमेश मंडल, ललित सिंह, रमेश मंडल, तुलसी यादव, रौशन झा, घनश्याम मंडल, अनिल राणा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. भाजपा नेता क्षेत्रीय प्रभारी रंजीत यादव ने कहा बांका जिला से लगभग 50000 की संख्या में एनडीए कार्यकर्ता भाग लेंगे. कार्यक्रम के निमित्त सभी शक्ति केंद्रों पर आमंत्रण पत्र घर-घर देने के साथ-साथ किसान सभा में शामिल होने का आग्रह करते किया. बेलहर, चांदन के विभिन्न गांव में जनसंपर्क किया गया. इस मौके पर कुंदन कुमार चंद्रवंशी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश सदस्य कुणाल भगत, जयप्रकाश यादव, मंडल अध्यक्ष सुंदर मिश्रा, राजीव कुमार, उमेश कुमार यादव, राजू तांती, पिंटू राय, उमेश यादव, भोला गुप्ता, रंजीत मंडल, राम रंजन कुमार, मिथिलेश कुमार, रवि कुमार, कृष्णानंद कुमार, बंटी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >