भवानीपुर-कठौन स्कूल में नए एनसीसी सत्र का शुभारंभ, लेफ्टिनेंट कर्नल विकास मंडल ने सौंपी ट्रूप की कमान

Banka Education News : जौन प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीपुर-कठौन में नए एनसीसी सत्र का विधिवत शुभारंभ हुआ. समादेशी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विकास मंडल ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को एनसीसी ध्वज सौंपा. सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां.

Banka Education News : रजौन प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीपुर-कठौन में शनिवार को 4 बिहार बटालियन एनसीसी, भागलपुर के तत्वावधान में नए एनसीसी सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया. समादेशी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विकास मंडल ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. कादंबिनी कुमारी को एनसीसी ध्वज सौंपकर ट्रूप की कमान सौंपी.

लेफ्टिनेंट कर्नल ने किया नए सत्र का उद्घाटन

कार्यक्रम का शुभारंभ लेफ्टिनेंट कर्नल विकास मंडल ने फीता काटकर किया. उद्घाटन के बाद उन्होंने विद्यालय की एनसीसी पदाधिकारी एवं प्रधानाध्यापिका डॉ. कादंबिनी कुमारी को एनसीसी ध्वज हस्तांतरित कर ट्रूप की जिम्मेदारी सौंपी. कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों का तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

समारोह के दौरान शिक्षिका भावना कुमारी और खुशबू कुमारी के निर्देशन में छात्राओं ने स्वागत गीत और आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. भवानीपुर-कठौन पंचायत के मुखिया मनोज दास और सरपंच विष्णुदेव दास ने मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल विकास मंडल तथा सूबेदार मेजर शीतल सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया.

एनसीसी से मिलता है अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संस्कार

समारोह को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट कर्नल विकास मंडल ने कहा कि एनसीसी छात्रों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है. इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित होती है. उन्होंने विश्वास जताया कि अगले वर्ष इस विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स राष्ट्रीय स्तर के शिविरों में भाग लेकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे.

बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील

प्रधानाध्यापिका डॉ. कादंबिनी कुमारी ने ग्रामीणों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की. उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. कार्यक्रम में 4 बिहार बटालियन एनसीसी भागलपुर के सूबेदार शीतल सिंह, हवलदार दलबारा सिंह, प्रधानाध्यापक अनिल प्रसाद यादव, प्रधानाध्यापक विद्यानंद सिंह, मुखिया मोनिका कुमारी, पंचायत समिति सदस्य महेश यादव, वार्ड सदस्य राजनंदनी देवी, संतोष दास, पवन दास, नागेश्वर भगत सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >