शंभुगंज में गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी को भेजा जेल

शंभुगंज में गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी को भेजा जेल

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के चौतरा गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2018 के मारपीट कांड के फरार एनबीडब्ल्यू वारंटी अपीस यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चौतरा गांव निवासी अपीस यादव पिता-दरबेश्वर यादव पर अपने ही भाई मृत्युंजय यादव के साथ जमीन विवाद को लेकर मारपीट करने का आरोप था. वर्ष 2018 में हुई इस घटना में मृत्युंजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे. मामले को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था. सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को मंगलवार को पुलिस संरक्षण में न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >