बांका में 15 लीटर देसी मसालेदार शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

Banka News : बांका जिले में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नवादा बाजार पुलिस ने 15 लीटर देसी मसालेदार शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनकी बाइक भी जब्त कर ली है।

Banka News : बांका जिले के नवादा बाजार सहायक थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. नवादा बाजार सहायक थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मकरौंदा गांव की ओर से शराब की एक खेप लाई जा रही है. सूचना के बाद पुलिस टीम ने मकरौंदा और महेशाचंदा गांव के बीच वाहन जांच अभियान शुरू किया.

बाइक की तलाशी में मिली शराब की खेप

जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक को रोककर उसकी तलाशी ली. तलाशी में बाइक से 300-300 मिलीलीटर की 50 बोतलों में कुल 15 लीटर देसी मसालेदार शराब बरामद की गई. मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा शराब के परिवहन में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई.

दोनों आरोपी मकरौंदा गांव के निवासी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितेश कुमार, पिता रघुनंदन दास तथा कुंदन कुमार, पिता सुधीर दास, दोनों निवासी ग्राम मकरौंदा, थाना नवादा बाजार ओपी, जिला बांका के रूप में हुई है.

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुलिस ने बरामद देसी मसालेदार शराब और बाइक को जब्त कर लिया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >