रक्षाबंधन पर नवोदय विद्यालय में राखी मेकिंग प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

नवोदय विद्यालय शक्तिनगर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक अनूठी राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. छात्रों ने कागज और रंगीन धागों से पर्यावरण अनुकूल राखियां बनाकर अपनी कलात्मकता का प्रदर्शन किया.

बौंसी. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, शक्तिनगर चंदन डैम, बांका में बुधवार को रक्षाबंधन के अवसर पर राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी कल्पनाशीलता एवं कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. विद्यार्थियों ने कागज, रंगीन धागों और उपलब्ध सामग्री का उपयोग कर आकर्षक एवं पर्यावरण अनुकूल राखियां तैयार कीं.

रचनात्मकता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि आपसी स्नेह और विश्वास का प्रतीक भी है. बच्चों को स्वयं राखी बनाने का अवसर देकर उनकी रचनात्मक क्षमता को मंच देने का प्रयास किया गया है. उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने में भी सहायक होती हैं.

शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

शिक्षक आशुतोष शुक्ला, स्वाधीन झा, विवेक कुमार, एच. अंसारी, प्रियंका कुमारी और निधि शर्मा के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बच्चों ने पारंपरिक डिजाइन के साथ नए और आकर्षक प्रयोग करते हुए विभिन्न प्रकार की राखियां तैयार कीं.

तीन सर्वश्रेष्ठ राखियों का होगा चयन

प्रतियोगिता में तैयार राखियों में से तीन सर्वश्रेष्ठ राखियों का चयन किया जाएगा. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा. आयोजन को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार

संजीव कुमार पाठक प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बौंसी (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >