बाराहाट में कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच अदा की गयी बकरीद की नमाज

Banka News : बांका जिले के बाराहाट प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाया गया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में पहुंचकर अकीदत के साथ नमाज अदा की.

बाराहाट( बांका) से अजय कुमार झा की रिपोर्ट

Banka News : बकरीद पर्व को लेकर सुबह से ही प्रखंड क्षेत्र की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी थी. लोगों ने पूरे उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ बकरीद की नमाज अदा की. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर पर्व की मुबारकबाद दी.

इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला. बच्चे नए कपड़ों में एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की शुभकामनाएं देते नजर आये.

प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से हुई नमाज

बकरीद को लेकर प्रशासन पहले से ही पूरी तरह सतर्क था. बाराहाट मुख्य बाजार स्थित मस्जिद प्रशासन की विशेष निगरानी में रही. संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी.ज्ञात हो कि पूर्व में बरेलवी और देवबंदी समुदाय के बीच नमाज के समय को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो चुकी थी. इसे देखते हुए प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी कर दिया था कि निर्धारित समय के अनुसार ही दोनों समुदाय के लोग नमाज अदा करेंगे.प्रशासनिक निर्देशों का पालन करते हुए सभी स्थानों पर शांतिपूर्ण तरीके से नमाज सम्पन्न हुई.

चिलमिल समेत अन्य क्षेत्रों में भी हुई नमाज

बाराहाट के अलावा चिलमिल और आसपास के अन्य क्षेत्रों की मस्जिदों एवं ईदगाहों में भी लोगों ने सामूहिक रूप से बकरीद की नमाज अदा की. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर पर्व की शुभकामनाएं दीं.कई लोगों ने बताया कि इस वर्ष बकरीद पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और सभी ने मिलकर भाईचारे, शांति और सौहार्द की दुआ मांगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >