नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का लाभ उठाने को लेकर किया प्रेरित

कटोरिया के कांवरिया पथ में कुरावा स्थित किशनगंज सेवा सदन उर्फ किशनगंज धर्मशाला में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

किशनगंज सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में जीविका दीदी हुईं शामिल

कटोरिया. कटोरिया के कांवरिया पथ में कुरावा स्थित किशनगंज सेवा सदन उर्फ किशनगंज धर्मशाला में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसमें काफी संख्या में स्थानीय जीविका दीदियों ने भाग लिया. किशनगंज सेवा सदन में पिछले चार सालों से संचालित नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने को लेकर जागरूक व प्रेरित किया गया. किशनगंज सेवा सदन के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद जैन ने कहा कि कांवरिया पथ में वर्ष 2012 में किशनगंज धर्मशाला का निर्माण हुआ, जिसका विधिवत उदघाटन तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने किया था. क्षेत्र की महिलाओं से अपील है कि वे यहां संचालित नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र से लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनें, ताकि उनका व पूरे परिवार का उज्जवल भविष्य हो.

ट्रस्टी सदस्य सह अधिवक्ता प्रकाशजी नाहर ने कहा कि किशनगंज सेवा सदन में सिर्फ कांवरियों की ही सेवा नहीं होती, बल्कि नि:शुल्क सिलाई का प्रशिक्षण देकर महिलाओं को हुनरमंद व आत्मनिर्भर भी बनाया जा रहा है. हमारा उद्देश्य है कि क्षेत्र की महिलाएं, बहू व बेटियां सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने पैर पर खड़ी हों यानि वे आत्मनिर्भर बनें. यह जीविकोपार्जन का सहारा बने. बाल संस्कार केंद्र में शिक्षा से वंचित बच्चों को नि:शुल्क स्कूल पूर्व शिक्षा प्रदान की जा रही है. इस मौके पर हनुमान प्रसाद जैन श्रीमाल, शांति देवी श्रीमाल, प्रकाशजी नाहर, गोवाहाटी निवासी सुरेंद्र जी चौरड़िया, निर्मला चौरड़िया, चंद्रकांत श्रीमाल, सोनिया श्रीमाल, पंडित चंद्रभूषण, वंदना शर्मा, राजेश्वरी, बिंदु पांडेय, पूजा देवी, राधा देवी, सीपक, विष्णु आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >