चौथे दिन मां कूष्मांडा की हुई पूजा, श्रद्धालुओं की रही भीड़

. पंजवारा के संकट मोचन चौक स्थित चैती दुर्गा मंदिर में चैती नवरात्र के अवसर पर भक्ति का माहौल बना हुआ है.

पंजवारा. पंजवारा के संकट मोचन चौक स्थित चैती दुर्गा मंदिर में चैती नवरात्र के अवसर पर भक्ति का माहौल बना हुआ है. रविवार को पूजा के चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गयी. सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है. शाम के समय आयोजित आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मां के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्र के दौरान प्रतिदिन माता के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जा रही है और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. चैती नवरात्र को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOURAV KASHYAP

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >