हत्या, लूट मामले के आरोपी मो. साहिद गिरफ्तार

हत्या, लूट मामले के आरोपी मो. साहिद गिरफ्तार

बाराहाट. हत्या और लूट सहित कई संगीन मामलों में आरोपी रह चुका मो. साहिद आखिरकार बुधवार की देर रात पुलिस की गिरफ्त में आ गया. जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी अपने घर आया हुआ है. पुलिस ने अपना शिकंजा कसा और उसके पैतृक आवास खडहरा गांव से उसको गिरफ्तार कर लिया. प्रभारी थाना प्रभारी राजू ठाकुर के मुताबिक पुलिस की गिरफ्त में आया मो. साहिद को कोर्ट से भी फरार घोषित किया जा चुका है. पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी. बुधवार की देर रात जब गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी पैतृक घर आया हुआ है. पुलिस ने जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे गुरुवार को बांका जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >