विधायक ने आंगनबाड़ी केंद्र भवन का किया उदघाटन

बेलहर विधायक मनोज यादव ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के कैथा पंचायत अंतर्गत तक्कीपुर महादलित टोले में 9 लाख 70 हजार की लागत से नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवन का उदघाटन किया

फुल्लीडुमर.

बेलहर विधायक मनोज यादव ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के कैथा पंचायत अंतर्गत तक्कीपुर महादलित टोले में 9 लाख 70 हजार की लागत से नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवन का उदघाटन किया. मौके पर विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र भवन नहीं रहने के कारण यहां के नौनिहाल बच्चों काफी परेशानी थी. मनरेगा योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कराया गया. विधायक ने शर्मा टोला तक्कीपुर में पंचायती राज विभाग के द्वारा सामुदायिक भवन का भी उदघाटन किया.

इस मौके पर पंचायत के मुखिया चंदन यादव, विनय कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि पंकज यादव, पूर्व मुखिया संजीव कुमार मंडल, अवधेश यादव, बिंदेश्वरी यादव, अनिरुद्ध भगत, पवन कुमार सिंह, संजय मांझी, लोकनाथ यादव, विवेक तांती, राजेश यादव, रामानंद यादव, दिलीप यादव, बमबम महाराणा, राजेश कुमार, प्रीतम कुमार यादव, अशोक यादव, संजीव देव, भोला यादव, अशोक शर्मा, मृत्युंजय कुमार, शिवानी कुमारी, राजेश कुमार, प्रमोद तांती, सेविका रिंकू कुमारी व सहायिका स्वाति कुमारी, प्रसनजीत कुमार आदि मौजूद थे.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >