पंचायती राज दिवस पर शिक्षा व बाल हितैषी पंचायत बनाने का लिया संकल्प
प्रखंड के मनियां ग्राम पंचायत में पंचायती राज दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत योजना निर्माण एवं सुविधा दल (जीपीपीएफटी) की बैठक आयोजित की गयी.
मनियां पंचायत में नामांकन अभियान को लेकर बैठक आयोजित
कटोरिया. प्रखंड के मनियां ग्राम पंचायत में पंचायती राज दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत योजना निर्माण एवं सुविधा दल (जीपीपीएफटी) की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुखिया की उपस्थिति में शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक का मुख्य विषय कक्षा 8 से 9 में छात्रों के नामांकन एवं उनके सुगम संक्रमण को सुनिश्चित करना रहा. इस दौरान ड्रॉपआउट की समस्या को कम करने व अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में आशा फैसिलिटेटर, सेविका, स्वयं सहायता समूह की सामुदायिक समन्वयक, पंचायत सचिव एवं विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे. सभी लोगों ने अपने-अपने सुझाव साझा करते हुए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया. इस अवसर पर पीरामल फाउंडेशन की गांधी फेलो राधा देसाले ने शिक्षा के महत्व व बाल हितैषी पंचायत के निर्माण पर मार्गदर्शन दिया. उन्होंने पंचायत स्तर पर समन्वय बढ़ाने और प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया. सभी उपस्थित लोगों ने यह संकल्प लिया कि पंचायत में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे. सभी मिलकर नामांकन एवं निरंतर उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे.