बीएलओ सुपरवाइजर को मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण करने का निर्देश

आइटी भवन शंभुगंज परिसर स्थित मिनी सभागार में बीएलओ सुपरवाइजर की बैठक बीडीओ नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी.

बीएलओ सुपरवाइजर की हुई बैठक

शंभुगंज. आइटी भवन शंभुगंज परिसर स्थित मिनी सभागार में बीएलओ सुपरवाइजर की बैठक बीडीओ नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में बीपीआरओ रौनक कुमार झा, बीसीओ अमर कुमार, एमओ भुपेंद्र सिंह सहित सुपरवाइजर थे. बैठक में उपस्थित सभी बीएलओ सुपरवाइजर को क्षेत्र में हो रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य, जो बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को एनुमरेशन प्रपत्र देकर प्रपत्र भरने का कार्य किया जा रहा है, उसका निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने बताया कि अगर विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य में किसी भी बीएलओ को कोई परेशानी होने पर उसे बताना सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >