प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़कर कराया निकाह

महथुडीह गांव में एक प्रेमी युगल की जोड़ी को प्रेमालाप करते ग्रामीण ने रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने पहले तो युवक की धुनाई किया.

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के महथुडीह गांव में एक प्रेमी युगल की जोड़ी को प्रेमालाप करते ग्रामीण ने रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने पहले तो युवक की धुनाई किया फिर बाद में सरपंच और उप सरपंच के पहल पर दोनों का गांव में ही काजी साहब को बुलाकर निकाह करा दिया. जानकारी के अनुसार शंभुगंज थाना क्षेत्र के महथुडीह गांव के युवक मो. गुड्डू राजा का गांव के ही युवती मुस्कान खातून से वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस दौरान समाज के पहरेदारों के भय से दोनों चोरी छुपे एक दूसरे से मिला करते थे. दोनों के प्यार जग जाहिर हो चुका था. जिसको लेकर दोनों के परिजन भी इसका विरोध कर रहे थे. इसी दौरान गुरुवार की रात करीब 12 बजे ग्रामीणों ने दोनों को प्रेमालाप करते रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद बंधक बनाकर मो. गुड्डू राजा की जमकर धुनाई की. फिर मामला ग्राम कचहरी तक पहुंचने के बाद सरपंच जहरा बेगम और उपसरपंच वजीह हुसैन महथुडीह गांव पहुंचे और दोनों के परिजनों के सहमति से गांव में ही काजी साहब मौलाना मुन्ना को बुलाकर दोनों की निकाह करा दिया. जहां दोनों ने इस निकाह को स्वीकार किया. यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >