अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक जख्मी, रेफर

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत समुखिया मोड़ के समीप अज्ञात वाहन के टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत समुखिया मोड़ के समीप अज्ञात वाहन के टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बताया जा रहा है कि समुखिया निवासी अभय कुमार अपनी बाइक लेकर बांका से समुखिया मोड़ की ओर जा रहा था. इसी दौरान पुलिस लाइन के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में टक्कर मार दिया. जिसमें उक्त व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना को देखकर स्थानीय लोगों ने जख्मी को आनन फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर आया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >