अमरपुर. अमरपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग में डुमरामा हसनपुर गांव के समीप ऑटो से गिरकर एक युवक जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ पंकज कुमार ने जख्मी नवगछिया थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी बिनोद मंडल का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, शनिवार की संध्या डुमरामा हसनपुर गांव के समीप भागलपुर से अमरपुर की ओर आ रहे ऑटो से उक्त युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया. जख्मी युवक ने बताया कि वो अपने दोस्त के घर अमरपुर थाना क्षेत्र के खेमीचक गांव आ रहा था, जहां से सोमवार को वह आसनसोल के लिए रवाना होता.
ऑटो से गिरकर युवक जख्मी, रेफर

ऑटो से गिरकर युवक जख्मी, रेफर
Copied link
अमरपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग में डुमरामा हसनपुर गांव के समीप ऑटो से गिरकर एक युवक जख्मी हो गया.