शराब के साथ सिमरा गांव का युवक गिरफ्तार, स्कूटी जब्त

बौंसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 18 बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.

बौंसी. बौंसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 18 बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. साथ ही तस्करी में प्रयोग की जाने वाली स्कूटी भी बरामद की है. थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के सिमरा मोड़ के समीप से अरुण कुमार यादव के पुत्र वीरेंद्र सहवाग को गिरफ्तार किया गया है. युवक के पास से विदेशी शराब बरामद की गयी है. पुलिस ने बताया कि मामले में मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया है. पूछताछ में युवक ने शराब तस्करी से जुड़े कई अहम बातें भी बतायी हैं. साथ ही प्रखंड क्षेत्र के महत्वपूर्ण शराबियों के बारे में भी जानकारी दी है. छापेमारी में थानाध्यक्ष के साथ पुलिस अवर निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह एवं थाना के सिपाही शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >