बाराहाट में खेत में खाद छिड़क रहे किसान की वज्रपात से मौत, गांव में पसरा मातम

बांका के बाराहाट थाना क्षेत्र में वज्रपात का कहर देखने को मिला, जहाँ खेत में खाद डाल रहे एक किसान की बिजली गिरने से मौत हो गई. इस दुखद घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है और परिवार के लिए मदद की गुहार लगाई जा रही है.

Banka Lightning Death: बाराहाट (बांका). थाना क्षेत्र के दासोडीह गांव में सोमवार को बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 50 वर्षीय हेमंत कुमार पंडित की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक दासोडीह गांव निवासी तितू पंडित के पुत्र थे.

खेत में खाद छिड़कने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार हेमंत कुमार पंडित सोमवार को गांव स्थित बहियार में अपने खेत में खाद का छिड़काव कर रहे थे. इसी दौरान क्षेत्र में रिमझिम बारिश हो रही थी. अचानक तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ और हेमंत उसकी चपेट में आकर मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े.

इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दी. इसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में हेमंत कुमार पंडित को इलाज के लिए अस्पताल ले गए. हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हेमंत कुमार पंडित की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी.

आपदा राहत के तहत सहायता की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि परिवार को इस मुश्किल घड़ी में तत्काल आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Banka Lightning Death: बाराहाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बांका भेज दिया है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि दासोडीह गांव में वज्रपात की घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

रिपोर्ट: बाराहाट संवाददाता, बांका

फोटो कैप्शन: वज्रपात की घटना के बाद मृतक के घर जुटे परिजन और ग्रामीण.

Hindi Tags:


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार झा

अजय कुमार झा प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बाराहाट (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >