मालदा मंडल का बड़ा टिकट जांच अभियान: 514 बेटिकट यात्री पकड़े गए, ₹5.40 लाख से अधिक जुर्माना वसूला

मालदा मंडल ने भागलपुर-गोड्डा रेलखंड पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया, जिसमें 514 बिना टिकट यात्रियों से 5.40 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

प्रतिनिधि, बौंसी. मालदा मंडल ने बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी रोक लगाने और रेलवे राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को भागलपुर–गोड्डा तथा भागलपुर–जमालपुर रेलखंडों में व्यापक टिकट जांच अभियान चलाया. मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस विशेष अभियान का नेतृत्व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह ने किया. अभियान के दौरान कोइली खुटाहा हॉल्ट, धौनी, गोनू धाम हॉल्ट, हटपुरैनी हॉल्ट, टिकानी, मंदार हिल सहित अन्य स्टेशनों और इन रेलखंडों से होकर गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों के टिकटों की गहन जांच की गई. अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, टिकट जांच कर्मचारी और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने संयुक्त रूप से भाग लिया. सघन जांच के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के कुल 514 मामले सामने आए. इन मामलों में रेलवे ने ₹5,40,700 का जुर्माना वसूल कर रेलवे राजस्व की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई की. रेल प्रशासन ने कहा कि वैध टिकट के साथ यात्रा करना न केवल कानूनी दायित्व है, बल्कि प्रत्येक यात्री की जिम्मेदारी भी है. इससे यात्रा सुरक्षित, सुगम और परेशानी-मुक्त रहती है, साथ ही रेलवे की आय भी सुरक्षित रहती है. मालदा मंडल ने स्पष्ट किया कि बिना टिकट यात्रा के विरुद्ध ऐसे विशेष जांच अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, क्योंकि बिना टिकट यात्रा करना रेलवे अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjeev Kumar

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >