बिजली आपूर्ति नियमित करने को लेकर चलेगा मेंटेनेंस कार्य

गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बेहतर और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मरम्मत कार्य किया जा रहा है

धोरैया. गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बेहतर और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मरम्मत कार्य किया जा रहा है. आपूर्ति प्रशाखा धोरैया के कनीय अभियंता रविरंजन कुमार ने बताया कि यह मरम्मत कार्य 19 मार्च से एक सप्ताह तक चलेगा. गर्मी के दिनों में उच्च शक्ति के विद्युत तार के पिघलने से अक्सर तार टूटकर गिरने की समस्या बनी रहती है. जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होती है. उन्होंने बताया कि 40 डीपी पर डिस्क बदलने का कार्य किया जायेगा. इस दौरान बिजली आपूर्ति भी बाधित रहेगी. कनीय अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील किया है कि वह अस्थाई परेशानी को समझें. समस्या के समाधान के उपरांत पुनः पहले की तरह नियमित बिजली आपूर्ति बहाल करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >