महाराजगंज सांसद का हुआ स्वागत

महाराजगंज सांसद का हुआ स्वागत

चांदन. सुल्तानगंज से गंगाजल जल लेकर वाहन द्वारा बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण करने जा रहे महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का पांडेयडीह में समर्थकों ने भव्य स्वागत किया. सामाजिक कार्यकर्त्ता संजय यावव व भाजपा नेता अरविन्द कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने सांसद को माल्यार्पण करते हुए बुके भेंट की. सिलजोरी मोड़ स्थित सामाजिक कार्यकर्त्ता संजय यादव के आवास पर पहुंचे सांसद को अंग-वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया. इस क्रम में महाराजगंज सांसद ने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार व भागलपुर, मुंगेर एवं बांका जिला प्रशासन की ओर से बेहतर इंतजाम किए गए हैं. इस मौके पर गणेश कुमार, दीपक कुमार, नन्दलाल यादव, छोटू यादव व सनोज वर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >