मधुबनी के कांवरिया की हार्ट अटैक से मौत, मचा कोहराम

रेफरल अस्पताल ने शव वाहन उपलब्ध करा शव को भिजवाया गांव

कटोरिया. कच्चे कांवरिया पथ पर सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत टंगेश्वर गांव स्थित बेगुसराय धर्मशाला के समीप कांवर यात्रा के दौरान मधुबनी जिला के एक कांवरिया की हार्ट अटैक से मौत हो गयी. मृतक की पहचान घनश्याम मिश्र (58वर्ष) पिता स्व तेजनारायण मिश्र ग्राम परजुआर थाना अरेर, प्रखंड बेनीपट्टी जिला मधुबनी के रूप में हुई है. वे मुंबई में रहकर सिक्यूरिटी कांट्रेक्टर का काम करते थे. सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबाधाम जाने के दौरान बुधवार की देर रात्रि बेगुसराय धर्मशाला के समीप अचानक तबीयत बिगड़ने पर कांवरिया घनश्याम मिश्र को साथी कांवरियों द्वारा अचेतावस्था में रेफरल अस्पताल कटोरिया लाया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके साथ ही परिजनों व साथी कांवरियों में कोहराम मच गया. सूचना के बाद सुईया थाना की पुलिस टीम ने भी अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी ली. परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. रेफरल अस्पताल द्वारा उपलब्ध वाहन से शव को गांव तक भेजा गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवरिया घनश्याम मिश्र अपनी पत्नी रंजू देवी व भतीजा परमानंद मिश्र समेत कुल 54 कांवरियों की टोली के साथ सुल्तानगंज से बाबाधाम की कांवर यात्रा कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >