भजाहा व खुरपका बीमारी से पशुपालक परेशान, टीकाकरण की मांग

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के दर्जनों पशुओं में भजाहा व खुरपका बीमारी ने पांव पसार लिया है

फुल्लीडुमर. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के दर्जनों पशुओं में भजाहा व खुरपका बीमारी ने पांव पसार लिया है. इससे पशुपालक परेशान हैं. सरकारी स्तर पर कोई सुविधा नहीं उपलब्ध नहीं होने से पीड़ित पशुपालक अपने-अपने मवेशियों का निजी पशु चिकित्सक से इलाज कराने को विवश हैं. क्षेत्र के घनुआ गांव के किसान भुसन मंडल, सियाराम चौधरी, सुशील मंडल, चुनचुन मंडल, उदय मंडल, रावण मंडल, अशोक मंडल, किशोर मंडल, प्रदीप मंडल, पंकज मंडल, शशिधर मंडल, नारायण मंडल, बलराम यादव आदि पशुपालकों ने बताया कि यहां मवेशियों के लिए सरकारी इलाज समुचित ढंग से नहीं हो पा रहा है. सरकारी पशु चिकित्सक यहां कभी कभार ही नजर आते हैं. अक्सर वे डयूटी से गायब ही रहते है. ऐसे में पशुपालकों को निजी पशु चिकित्सकों से अपने मवेशियों का इलाज करना पड़ता है. निजी पशु चिकित्सक को मोटी रकम देने के बावजूद भी मवेशियों का बचना मुश्किल हो रहा है. यहां पशुओं का टीकाकरण भी नही हो रहा है. इस बीमारी की जद में आये कई पशुओं की मौते भी हो चुकी है. पीड़ित पशुपालकों ने जिलाधिकारी से मवेशियों के टीकाकरण की मांग की है. प्रखंड पशु चिकित्सक डॉ नवीन कुमार ने बताया कि पशुपालकों के द्वारा जानकारी उपलब्ध कराए जाने पर बीमार मवेशियों का इलाज किया जाता है. इस बीमारी से बचाव के लिए पशुओं को वैक्सीन लगाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >