ऑटो से भारी मात्रा में शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

धोरैया पुलिस ने मंगलवार को एक ऑटो से भारी मात्रा में देसी व विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.

धोरैया.

धोरैया पुलिस ने मंगलवार को एक ऑटो से भारी मात्रा में देसी व विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बटसार बलमचक मार्ग पर एक ऑटो से शराब के साथ रजौन थाना क्षेत्र के राजावर निवासी कुंदन पासवान तथा रूपसा गांव निवासी प्रदीप पोद्दार को गिरफ्तार किया गया. ऑटो पर 250 लीटर देसी शराब तथा 66.450 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >