धोरैया (बांका). धोरैया प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्राइसम भवन में शनिवार को राजस्व अधिकारी काजल कुमारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में धोरैया तथा धनकुंड थाना के पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे. जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों ने मुख्य रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों को उठाया.
धोरैया से चार तो धनकुंड से दो लोगों ने दर्ज करायी शिकायतें
धोरैया थाना क्षेत्र के 4 तथा धनकुंड थाना क्षेत्र के 2 फरियादी ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं.इस दौरान आरओ ने धोरैया क्षेत्र के पूर्व से लंबित 23 तथा धनकुंड क्षेत्र के 12 मामलों की समीक्षा की. समीक्षा के बाद आरओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धोरैया थाना क्षेत्र के 2 और धनकुंड थाना क्षेत्र के 1 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया. इससे संबंधित फरियादियों को तत्काल राहत मिली.
