लगी श्याम संग प्रीत… भजन सुन झूमे श्रद्धालु

जन्माष्टमी के अवसर पर मंगलवार की रात पंजवारा बाजार स्थित वेंकटेश्वर ठाकुरबाड़ी में भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

पंजवारा. जन्माष्टमी के अवसर पर मंगलवार की रात पंजवारा बाजार स्थित वेंकटेश्वर ठाकुरबाड़ी में भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर कलाकारों की टोली ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव के भक्ति भजनों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. पटना से आयी गायिका प्रियंका मिश्रा ने मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने, मनिहारी का भेष बनाया श्याम चूड़ी बेचने आया, बम बम बोल रहा है काशी सहित कई भक्ति भजनों पर शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी. वहीं गायिका नीतू राज एवं अनिल आनंद की जोड़ी ने श्रीकृष्ण जी के जन्म पर कई सोहर गाकर लोगों को खूब झुमाया. कलाकार गुलशन सिंह एवं गुलशन उपाध्याय ने कार्यक्रम के शुरुआत में भक्ति भजनों से समा बांधी. देर रात तक चले इस कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक भक्ति भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर कलाकारों का खूब उत्साह वर्धन किया. इस दौरान नाल पर मिथुन शर्मा, पैड पर प्रदीप कुमार, ऑर्गन पर रामजीवन एवं बैंजो पर माइकल कुमार ने संगत किया. आयोजन को लेकर उपेंद्र नारायण पाठक, आयुष पाठक, कृष पाठक आदि सक्रिय रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >