शादी की नीयत से नाबालिग लड़की का अपहरण, मामला पहुंचा थाना

शादी की नीयत से नाबालिग लड़की का अपहरण, मामला पहुंचा थाना

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की का शादी की नियत से अपहरण कर लिये जाने का मामला सामने आया हैं. जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव के एक नाबालिग लड़की शौच करने के लिये घर से बाहर गयी थी. जहां रास्ते में ही पूर्व से घात लगाये बैठे गांव के सीडीओ मांझी ने बहला फुसलाकर शादी करने की नियत से अपहरण कर लिया. घटना के बाद जब उसके परिजनों के घर शिकायत करने गये तो वह उल्टे गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गया. घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने थाना पहुंचकर रविवार को ही सीडीओ मांझी के विरुद्ध पुलिस से शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने और अपहृत लड़की को बरामद करने की मांग की हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >