शादी की नीयत से नाबालिग लड़की का अपहरण, थाने में की शिकायत

थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है.

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पहले तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कहीं कोई पता नहीं चला तो अपहृत लड़की की मां ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए नगेल गांव के संतोष कुमार पिता महेश यादव और राहुल कुमार पिता भवेश यादव के विरुद्ध शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने और अपनी पुत्री को बरामद करने की मांग की है. पीड़िता ने बताया कि घटना को तब अंजाम दिया गया, जब उसकी पुत्री ट्यूशन पढ़ने के लिए गयी थी. वापस लौटने के क्रम में ही उसे बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से उक्त दोनों युवकों ने अपहरण कर लिया. पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >