शादी की नीयत से युवती का अपहरण, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

बाराहाट थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से एक युवती के अपहरण कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

बांका/बाराहाट. बाराहाट थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से एक युवती के अपहरण कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में युवती के परिजनों द्वारा बाराहाट थाना में लिखित आवेदन देकर अपने ही गांव के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. युवती के पिता ने पुलिस को लिखित सूचना दी है कि उनकी पुत्री को गांव के ही पांच लोगों ने मिलकर उससे शादी करने की नीयत से अपहरण कर लिया है. परिजन युवती के साथ किसी अनहोनी की आशंका से भी डरे सहमे हुए हैं. परिजनों ने युवती की शीघ्र बरामदगी को लेकर पुलिस से गुहार लगायी है. वहीं थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि युवती के अपहरण को लेकर एक मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >