शादी की नीयत से युवती का अपहरण

दो लोगों के विरुद्ध थाने में की शिकायत

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की नीयत से एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है. घटना के बाद पहले तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब युवती का कहीं कोई पता नहीं चला तो पीड़ित परिजनों ने थाना पहुंचकर असौता गांव के दो लोगों के विरुद्ध शिकायत की है. जानकारी के अनुसार युवती खेसर बाजार में सिलाई कढ़ाई सीखने जाती थी. शाम होने पर हर दिन घर चली आती थी. लेकिन जब युवती घर नहीं आई तो परिजनों ने खोज बीन शुरू की. इस दौरान पता चला कि असौता गांव के युवक अमित कुमार के द्वारा शादी की नीयत से बहला फुसला कर अपहरण कर लिया गया है. जबकि उसी गांव निवासी एक युवक सुपर कुमार के द्वारा मोटरसाइकिल से अपहरण करने में सहयोग किया गया है. मामला थाना पहुंचने के बाद पुलिस पदाधिकारी ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >